UPSC CSE 2022 know about civil services
सिविल सेवाओं को भारत का इस्पात का ढांचा (स्टील फ्रेम) माना जाता है। यह भारतीय प्रशासनिक तंत्र की रीढ़ है एवं भारत की अखंडता तथा राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने में सहायता करता है।
सिविल सेवा परीक्षा इस देश में सर्वाधिक लोकप्रिय परीक्षाओं में से एक है। यह परीक्षा उन मुट्ठी भर लोगों में से है जहां उम्मीदवारों का मानना है कि पैसे से सब कुछ नहीं खरीदा जा सकता है! परीक्षा को प्रायः ‘देश के सर्वाधिक कठिन परीक्षाओं में से एक’, ‘देश में सभी परीक्षाओं की जननी’ और ऐसे ही अन्य रूपों में चिह्नित किया जाता है। आप इस तरह के मनोरम संदर्भों से परहेज कर सकते हैं किंतु आप सदैव जिस चीज की प्रशंसा करेंगे, वह यह है कि यह सिर्फ एक नौकरी नहीं है, यह एक भावना है!
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए प्रयासरत हैं? सुनिश्चित चयन के लिए सर्वश्रेष्ठ टेस्ट श्रृंखला प्राप्त करें: यहां क्लिक करें
यूपीएससी एवं राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए निशुल्क अध्ययन सामग्री प्राप्त करें
यह परीक्षा, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित की जाती है, जो एक संवैधानिक निकाय है। यद्यपि यह संस्थान कई अन्य परीक्षाएं आयोजित करता है, किंतु सिविल सेवाओं की जीवंतता के कारण, परीक्षा को प्रायः यूपीएससी का पर्याय माना जाता है।
सिविल सेवाएं भारत में नीति निर्माण के शीर्ष पर है। कार्यपालिका के कृत्य इस शक्तिशाली संस्था में निहित हैं। लाखों आकांक्षी (इसलिए शब्द आकांक्षी!) सिविल सेवक बनने एवं उस परिवर्तन का वाहक बने की आकांक्षा रखते हैं जिसका उन्होंने सदैव स्वप्न देखा है। तो, यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि इस सम्मानित बंधुत्व (बिरादरी) का हिस्सा बनने के लिए, आपको अपनी कमर कसनी होगी और उस स्तर तक आगे बढ़ना होगा, जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा है। ठीक उसी तरह, जैसे आप बॉर्नविल खरीदते नहीं हैं, आप इसे अर्जित करते हैं; आप इस परीक्षा को उत्तीर्ण नहीं करते हैं, आप इसे अर्जित करते हैं।
परीक्षा 3 अखिल भारतीय सेवाओं-आईएएस, आईपीएस एवं आईएफओएस-16 ग्रुप ‘ए’ सिविल सेवाओं तथा 5 ग्रुप ‘बी’ सिविल सेवाओं के लिए आयोजित की जाती है।
इस प्रतिष्ठित संगठन में सम्मिलित होने के लिए, आपको एक कठिन किंतु साध्य (प्राप्त करने योग्य) प्रक्रिया से गुजरना होगा। परीक्षा तीन चरणों- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, एवं साक्षात्कार में आयोजित की जाती है।
अधिसूचना के जारी होने एवं प्रारंभिक परीक्षा की तिथि के मध्य की अवधि लगभग 60 दिन है। उम्मीदवार, आमतौर पर, इस अवधि के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा के पश्चात, यूपीएससी को परिणाम घोषित करने में लगभग 40 दिन लगते हैं एवं सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए लगभग 60 दिन मिलते हैं। मुख्य परीक्षा का परिणाम लगभग 75 दिनों में आता है तथा सफल उम्मीदवार अंतिम चरण, साक्षात्कार के लिए तैयार हो जाते हैं।
जैसा कि आप देख सकते हैं, पूरी प्रक्रिया को समाप्त होने में लगभग एक वर्ष का समय लगता है एवं पूरी यात्रा में आपके अनवरत प्रयत्न की मांग करता है।
अतः, अपने पुनर्विचार को हटा दें एवं यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षाओं की मंत्रमुग्ध कर देने वाली यात्रा में गोता लगाएँ। और स्मरण रखें, आप इस यात्रा में अकेले नहीं हैं। हम, Adda 247 में, हर कदम पर आपका मार्गदर्शन करने के लिए आपके साथ हैं ताकि आप इस यात्रा को एक सुंदर नोट पर समाप्त कर सकें!
क्रियाकलाप | तिथियां |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 2 फरवरी 2022 |
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ होने की तिथि | 2 फरवरी 2022 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 22 फरवरी 2022 |
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 की तिथि | 5 जून 2022 |
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम | जुलाई 2022 (अनंतिम) |
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि | 16 सितंबर 2022 |
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी होने की तिथि | दिसंबर 2022 (अनंतिम) |
प्रश्न. यूपीएससी आईएएस की परीक्षा का शुल्क क्या है?
उत्तर. आईएएस की परीक्षा पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला एवं एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
प्रश्न. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अवसरों की संख्या कितनी है?
उत्तर. एक सामान्य श्रेणी का उम्मीदवार अधिकतम 6 प्रयास कर सकता है एवं अन्य श्रेणियों के अन्य उम्मीदवारों को कुछ छूट प्रदान की जाती है।
प्रश्न. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 का पंजीकरण कब प्रारंभ हुआ?
उत्तर. आवेदन पत्र भरने की तिथि 2 फरवरी -22 फरवरी तक है।
For the first time, UPSC conducted an offline exam on July 7th to fill the…
The UPSC EPFO Personal Assistant Exam date 2024 has been released by the Union Public…
The latest EPFO Personal Assistant Syllabus has been released on the official website of UPSC.…
The TSPSC Group 1 Exam Date 2024 has been announced by the Telangana State Public Service…
The TSPSC Group 1 online registration was over on 16 March 2024. If applicant find…
TSPSC Group 1 Salary 2024: The Telangana State Public Service Commission (TSPSC) has released the…