Categories: हिंदी

यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 25 जनवरी 2023 की दैनिक समसामयिकी, सिविल सर्विसेज के लिए करेंट अफेयर्स

यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए दैनिक समसामयिकी 25 जनवरी 2023: हम आपके लिए ‘यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए दैनिक समसामयिकी’ लेकर आए हैं, जो यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों को सिविल सेवाओं के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण दैनिक समसामयिकी के साथ अपडेट करने के सिद्धांत पर आधारित है। गुणवत्ता से समझौता किए बिना यूपीएससी उम्मीदवारों के कीमती समय को बचाने के लिए ये दैनिक समसामयिकी हमारी टीम द्वारा बिट फॉर्म / संक्षिप्त रूप में तैयार किए गए हैं।  यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए आज, 25 जनवरी 2023 के दैनिक समसामयिकी में, हम नीचे दिए गए टॉपिक्स को कवर कर रहे हैं:

भारत पर्व में मिशन लाइफ पवेलियन

भारत पर्व पर मिशन लाइफ मंडप चर्चा में क्यों है?

  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ‘भारत पर्व’ 2023 के दौरान मिशन लाइफ (LiFE) थीम पर एक पवेलियन (मंडप) की स्थापना कर रहा है।

भारत पर्व में मिशन लाइफ पवेलियन

  • भारत पर्व: पर्यटन मंत्रालय द्वारा 26 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 तक 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर नई दिल्ली के लाल किले में इसका आयोजन किया जा रहा है।
  • मिशन लाइफ पवेलियन: पवेलियन आम जनता के लिए 26 जनवरी 2023 एवं 27 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक खुला रहेगा।
    थीम: मिशन LiFE थीम को लोगों को LiFE करवाईयों के बारे में जागरूक एवं शिक्षित करने हेतु चयनित किया गया है जो सतत जीवन को प्रोत्साहित कर सकता है एवं जलवायु परिवर्तन से निपटने में सहायता कर सकता है।
  • प्रमुख घटनाएँ: मिशन लाइफ़ में प्रतिष्ठापित LiFE क्रियाओं को विभिन्न इंटरेक्टिव मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे  एलईडी स्क्रीन, मोशन सेंसर वॉल, इंटरएक्टिव वॉल, लाइव AR वॉल इत्यादि के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है।
    • मिशन लाइफ पर मंडप लोगों को प्रो प्लेनेट बनने के लिए प्रोत्साहित करता है।

लाइफ आंदोलन क्या है?

  • लाइव आंदोलन के बारे में: LiFE का विचार एक पर्यावरण-सचेत जीवन शैली को प्रोत्साहित करता है जो ‘विचारहीन एवं विनाशकारी उपभोग’  के स्थान पर ‘सचेत एवं सुविचारित उपयोग’ पर केंद्रित है।
    • LiFE मूवमेंट मानव की सतत जीवन शैली सुनिश्चित करने एवं ग्रह की रक्षा के लिए एक वैश्विक पहल है।
    • ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र के जलवायु शिखर सम्मेलन सीओपी 26 में भारत के प्रधान मंत्री द्वारा LiFE आंदोलन वैश्विक पहल का प्रस्ताव किया गया था।
  • दृष्टिकोण: LiFE का दृष्टिकोण एक ऐसी जीवन शैली जीना है जो हमारे ग्रह के अनुरूप हो और इसे नुकसान न पहुंचाए।
    • ऐसी जीवनशैली जीने वालों को “ग्रह-समर्थक लोग” कहा जाता है।
  • मिशन: मिशन लाइफ अतीत से ऋण लेता है, वर्तमान में संचालित होता है एवं भविष्य पर ध्यान केंद्रित करता है।
    • LiFE पहल कम करने, पुनर्उपयोग करने, पुनर्चक्रण करने (रिड्यूस, रीयूज एंड रीसायकल) की अवधारणा का उपयोग करती है जो हमारे जीवन में बुने हुए हैं।
    • चक्रीय अर्थव्यवस्था (सर्कुलर इकोनॉमी) भारत की संस्कृति एवं जीवन शैली का एक अभिन्न अंग रही है  तथा LiFE पहल का मिशन इसका दोहन करना है।

 

अभ्यास ट्रोपेक्स 2023

ट्रॉपेक्स 2023 अभ्यास चर्चा में क्यों है?

  • अभ्यास TROPEX 2023, भारतीय नौसेना का प्रमुख समुद्री अभ्यास, वर्तमान में हिंद महासागर क्षेत्र में चल रहा है।

अभ्यास ट्रोपेक्स 2023

  • अभ्यास TROPEX 2023 भारत के विभिन्न सैन्य संगठनों के मध्य द्विवार्षिक रूप से आयोजित एक  कार्रवाई स्तर का युद्धाभ्यास है।
  • भागीदारी: ट्रॉपेक्स 2023 अभ्यास में न केवल समस्त भारतीय नौसेना इकाइयों बल्कि भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना एवं तटरक्षक इकाइयों की भी भागीदारी देखी गई।
  • अवधि/समय अवधि: ट्रोपेक्स 23 जनवरी से 23 मार्च तक तीन माह की अवधि में आयोजित किया जा रहा है।
  • महत्व: TROPEX अभ्यास एक बहु-खतरे वाले वातावरण में संचालित करने के लिए भारतीय नौसेना के संयुक्त बेड़े की युद्ध तत्परता का परीक्षण करने का अवसर प्रदान करता है।
    • समुद्री ट्रॉपेक्स अभ्यास भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना एवं तटरक्षक बल के साथ कार्रवाई (परिचालन) स्तर की अन्योन्य क्रिया को भी सुविधाजनक बनाता है, जो एक जटिल वातावरण में अंतरसंचालनीयता एवं संयुक्त  कार्रवाइयों को और मजबूत करेगा।

 

13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (नेशनल वोटर्स डे/एनवीडी) 2023

राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एनवीडी) 2023 चर्चा में क्यों है?

  • भारत का चुनाव आयोग (इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया/ECI) 25 जनवरी 2023 को 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एनवीडी) 2023

  • मुख्य अतिथि: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एनवीडी) 2023 में मुख्य अतिथि होंगी।
  • आयोजन निकाय: भारत के चुनाव आयोग द्वारा नई दिल्ली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एनवीडी) 2023 का आयोजन किया जा रहा है।
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम: राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एनवीडी) 2023 की थीम ‘वोटिंग जैसा कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से वोट देता हूं’ है।
    • यह मतदाताओं को समर्पित है जो उनके मतदान की शक्ति के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी के प्रति एक व्यक्ति की भावना एवं आकांक्षा को व्यक्त करता है।
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस का लोगो: राष्ट्रीय मतदाता दिवस (NVD) 2023 लोगो को चुनावी प्रक्रिया के उत्सव एवं समावेशिता को प्रदर्शित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
    • पृष्ठभूमि में अशोक चक्र विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि स्याही लगी उंगली देश के प्रत्येक मतदाता की भागीदारी का प्रतिनिधित्व करती है।
    • लोगो में टिक मार्क मतदाता द्वारा संसूचित निर्णय लेने का प्रतीक है।

 

एससीओ फिल्म महोत्सव 2023

एससीओ फिल्म महोत्सव 2023 चर्चा में क्यों है?

  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय 27 से 31 जनवरी, 2023 तक मुंबई में शंघाई सहयोग संगठन फिल्म महोत्सव का आयोजन कर रहा है।

एससीओ फिल्म फेस्टिवल 2023

  • एससीओ फिल्म महोत्सव के बारे में: एससीओ फिल्म महोत्सव का आयोजन एससीओ में भारत की अध्यक्षता के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
  • आयोजन निकाय: एससीओ फिल्म महोत्सव 2023 का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के माध्यम से किया जा रहा है।
  • स्थान: फिल्म फेस्टिवल स्क्रीनिंग मुंबई में दो स्थानों पर होगी, पेडर रोड में फिल्म डिवीजन कॉम्प्लेक्स में 4 ऑडिटोरियम एवं वर्ली में नेहरू प्लैनेटेरियम बिल्डिंग में 1 एनएफडीसी थिएटर।

एससीओ फिल्म महोत्सव 2023 का महत्व

  • एससीओ फिल्म महोत्सव का उद्देश्य सिनेमाई साझेदारी का निर्माण करना एवं एससीओ में विभिन्न देशों की संस्कृतियों के मध्य एक सेतु के रूप में कार्य करना है।
  • एससीओ फिल्म महोत्सव 2023 सामूहिक सिनेमाई अनुभव के माध्यम से एससीओ सदस्यों की फिल्म बिरादरी में सामंजस्य भी स्थापित करेगा।
  • एससीओ फिल्म महोत्सव में दिखाई जा रही फिल्में, सभी एससीओ राज्यों द्वारा लाई गई हैं, दर्शकों को विभिन्न संस्कृतियों का अनुभव करने की अनुमति प्रदान करेंगे तथा फिल्में एससीओ देशों के लोगों के लिए एक दूसरे को बेहतर तरीके से जानने का अवसर प्रदान करेंगी।

 

प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्र. एससीओ फिल्म महोत्सव 2023 क्या है?

उत्तर. एससीओ फिल्म महोत्सव का उद्देश्य सिनेमाई साझेदारी का निर्माण करना एवं एससीओ में विभिन्न देशों की संस्कृतियों के मध्य एक सेतु के रूप में कार्य करना है।

 

प्र. राष्ट्रीय मतदाता दिवस (नेशनल वोटर्स डे/NVD) 2023 कब मनाया जाता है?

उत्तर. भारत का चुनाव आयोग (इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया/ECI) 25 जनवरी 2023 को 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है।

 

प्र. अभ्यास ट्रोपेक्स 2023 क्या है?

उत्तर. अभ्यास ट्रोपेक्स 2023 भारत के विभिन्न सैन्य संगठनों के मध्य द्विवार्षिक रूप से आयोजित कार्रवाई स्तर का एक युद्धाभ्यास है।

 

विज्ञानिका विज्ञान साहित्य महोत्सव आईआईएसएफ भोपाल में आयोजित किया जा रहा है ग्रैंड स्लैम टेनिस विजेता 2022 की पूरी सूची पीडीएफ डाउनलोड करें इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023: क्या है इसका महत्व? यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 24 जनवरी 2023 की दैनिक समसामयिकी, सिविल सर्विसेज के लिए करेंट अफेयर्स
संत श्री तिरुवल्लुवर की उत्कृष्ट कृति तिरुक्कुरल क्या है? विश्व आर्थिक मंच (WEF) दावोस बैठक 2023: थीम, एजेंडा एवं महत्व भारत में प्रसिद्ध उद्यानों की राज्यवार सूची एवं नाम 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए गुजरात की बोली का क्या अर्थ है?
भारत में भू विरासत स्थलों की सूची: राज्य के नाम, स्थलों के नाम एवं  अवस्थिति के साथ विस्तृत सूची सागर परिक्रमा कार्यक्रम चरण III मत्स्य विभाग द्वारा आरंभ किया गया सैन्य रणक्षेत्रम 2.0 – भारतीय सेना द्वारा आयोजित एक साइबर ख़तरा कार्यशाला सह संगोष्ठी यूएनएससी प्रतिबंध समिति में चीन का आतंकवाद विरोधी दृष्टिकोण, द हिंदू संपादकीय विश्लेषण

FAQs

What is SCO Film Festival 2023?

SCO Film Festival aims to build cinematic partnerships and act as a bridge between the cultures of various countries in the SCO.

When is the National Voters’ Day (NVD) 2023 celebrated?

The Election Commission of India (ECI) is celebrating 13th National Voters’ Day on 25th January 2023.

What is Exercise TROPEX 2023?

Exercise TROPEX 2023 is an operational level exercise conducted biennially among various military organizations of India.

manish

Recent Posts

BPSC 70th Notification 2024, Exam Dates and Application Form

The BPSC Exam Notification 2024 is expected to be released soon on the BPSC official…

3 hours ago

UPPSC RO ARO Exam Date 2024 Out, Check Prelims Exam Schedule

The UPPSC RO ARO Exam Date 2024 for prelims has been announced by the Uttar…

4 hours ago

CSIR SO ASO Stage 2 Exam Date 2024, Check Exam Schedule

The CSIR CASE SO ASO Stage 2 exam date has been announced by the commission.…

4 hours ago

UPSC EPFO PA Exam Centre 2024, Check Exam Centre List

The UPSC EPFO PA Exam Centre 2024 for the Personal Assistant post will be assigned…

6 hours ago

UPSC EPFO PA Question Paper 2024, Download PDF

The Union Public Service Commission (UPSC) has released the EPFO Exam Date 2024 on its…

6 hours ago

UPSC EPFO PA Exam Date 2024 Out, Check Exam Schedule

The UPSC EPFO Personal Assistant Exam date 2024 has been released by the Union Public…

7 hours ago