Categories: हिंदी

अभ्यास स्लिनेक्स

अभ्यास स्लिनेक्स- यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 3: सुरक्षा- सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियां एवं उनका प्रबंधन।

समाचारों में अभ्यास स्लिनेक्स

  • भारत – श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास स्लिनेक्स (SLINEX Exercise) के नौवें संस्करण का आयोजन 07 मार्च से 10 मार्च 2022 तक विशाखापत्तनम में निर्धारित है।
  • स्लिनेक्स अभ्यास का आठवां संस्करण अक्टूबर 2020 में त्रिंकोमाली में आयोजित किया गया था।

 

स्लिनेक्स अभ्यास क्या है?

  • अभ्यास स्लिनेक्स के बारे में: अभ्यास स्लिनेक्स श्रीलंकाई नौसेना एवं भारतीय नौसेना के  मध्य आयोजित  किया जाने वाला एक नौसैनिक अभ्यास है। द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास की स्लिनेक्स श्रृंखला 2005 में  आरंभ की गई थी।
  • उद्देश्य: स्लिनेक्स  अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के मध्य बहुआयामी समुद्री संचालन के लिए अंतरसंचालनीयता को बढ़ाना, पारस्परिक समझ में सुधार करना तथा सर्वोत्तम प्रथाओं  एवं प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करना है।
  • महत्व:
    • स्लिनेक्स भारत एवं श्रीलंका के मध्य गहन समुद्री जुड़ाव का उदाहरण है एवं विगत कुछ वर्षों में आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए इसका दायरा बढ़ा है।
    • स्लिनेक्स भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति एवं ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा तथा विकास ( सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन/सागर)’ के माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

स्लिनेक्स 2022 अभ्यास के दो चरण

  • चरण 1: अभ्यास स्लिनेक्स 2022 के बंदरगाह (हार्बर) चरण में व्यावसायिक, सांस्कृतिक, खेल एवं सामाजिक आदान-प्रदान सम्मिलित होंगे।
  • चरण 2: सामुद्रिक चरण के दौरान अभ्यास स्लिनेक्स 2022 में सतह एवं वायु-रोधी हथियार फायरिंग अभ्यास, नाविक कला विकास, क्रॉस डेक फ्लाइंग सहित विमानन संचालन, उन्नत सामरिक युद्धाभ्यास एवं समुद्र में विशेष बल संचालन सम्मिलित होंगे।
    • ये दोनों नौसेनाओं के मध्य पूर्व से मौजूद उच्च स्तर की अंतःक्रियाशीलता को और बढ़ाएंगे।
  • भागीदारी: अभ्यास स्लिनेक्स में, श्रीलंकाई नौसेना का प्रतिनिधित्व एसएलएनएस सयूराला, एक उन्नत अपतटीय गश्ती पोत एवं भारतीय नौसेना आईएनएस किर्च, एक निर्देशित मिसाइल कार्वेट द्वारा किया जाएगा।
    • भारतीय नौसेना के अन्य प्रतिभागियों में सम्मिलित हैं-
      • आईएनएस ज्योति, एक फ्लीट सपोर्ट टैंकर,
      • एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच),
      • सी-किंग तथा चेतक हेलीकॉप्टर एवं
      • डोर्नियर सामुद्रिक गश्ती विमान (मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट)।

 

5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए, निर्यात सकल घरेलू उत्पाद के 20% तक बढ़ना चाहिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस स्वयं सहायता समूह एवं ई-शक्ति संपादकीय विश्लेषण- विदेश में छात्रों के लिए सुरक्षा व्यवस्था
भारतीय रेलवे की कवच ​​प्रणाली सहायक संधि व्यवस्था | प्रभाव एवं महत्व प्लास्टिक पुनर्चक्रण एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन रूस यूक्रेन युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद संकल्प
सहायक संधि व्यवस्था | पृष्ठभूमि एवं प्रमुख विशेषताएं संपादकीय विश्लेषण- केयर इनफॉर्म्ड बाय डेटा प्रवासियों एवं देश-प्रत्यावर्तितों के राहत तथा पुनर्वास हेतु प्रछत्र योजना बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन
manish

Recent Posts

MPSC Admit Card 2024 Out Soon, Check Download Link Here

The Maharashtra Public Service Commission (MPSC) will soon release the MPSC Admit Card for the…

19 mins ago

UPSC Syllabus in Hindi, यूपीएससी सिलेबस प्रीलिम्स और मेन्स देखें यहाँ

UPSC Syllabus in Hindi- संघ लोक सेवा आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 14 फरवरी 2024…

1 hour ago

UPSC EPFO PA Answer Key 2024, Download Answer Key PDF

UPSC EPFO PA Answer Key 2024: The UPSC EPFO Personal Assistant Exam has been conducted…

2 hours ago

UPSC EPFO PA Exam Date 2024 Out, Check Exam Schedule

The UPSC EPFO Personal Assistant Exam date 2024 has been released by the Union Public…

2 hours ago

भारत में बांधों की सूची- महत्वपूर्ण बांध, सबसे ऊंचे एवं सबसे पुराने  बांधों की सूची

बांध एक संरचना है जिसे जलधाराओं, नदियों या अन्य जलाशयों के प्रवाह को रोकने, निर्देशित…

3 hours ago

Birsa Munda Biography, History, Birth Date, Death June 9, 1900

Birsa Munda was born on November 15, 1875, near Ranchi in a place called Ulihatu.…

4 hours ago