समसामयिकी (करंट अफेयर्स) यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा गठित करते हैं। परीक्षा के सभी चरणों – प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार – में करेंट अफेयर्स पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। हम सभी जानते हैं कि करेंट अफेयर्स अत्यंत परिवर्तन होते हैं एवं सभी को अत्यधिक तनाव की स्थिति में डालते हैं। यह अत्यंत विशाल है एवं सभी को समान अवसर प्रदान करता है क्योंकि यह प्रत्येक वर्ष परिवर्तित होता रहता है। इस लेख में, हम चर्चा करेंगे कि यूपीएससी के लिए करंट अफेयर्स कैसे तैयार करें, विशेष रूप से यूपीएससी 2022 के लिए करेंट अफेयर्स कैसे तैयार करें।
यूपीएससी की तैयारी को मजबूत बनाने के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ स्रोतों की सहायता देनी चाहिए।
दैनिक समाचार पत्र: दैनिक समाचार पत्र, अच्छा हो यदि- द हिंदू या इंडियन एक्सप्रेस, यह कुछ ऐसे समाचार पत्र हैं जिन्हें आपको छोड़ना नहीं चाहिए। आरंभ में आपको इन्हें पढ़ना इतना दिलचस्प नहीं लगेगा क्योंकि हम सनसनीखेज खबरें पढ़-पढ़कर बड़े हुए हैं। हालांकि, धीरे-धीरे आपको इन्हें पढ़ने की आदत विकसित हो जाएगी।
मासिक पत्रिका: पत्रिकाएँ भी निश्चित रूप से अनुकरण करने योग्य स्रोत हैं। हो सकता है कि आपने किसी अपरिहार्य कारण से किसी महत्वपूर्ण विषय को कवर नहीं किया हो, ऐसे में मासिक पत्रिकाएं मूल्यवान सिद्ध होती हैं। यहां, Adda 247 पर, हम आपको यूपीएससी के लिए करंट अफेयर्स का सबसे अच्छा स्रोत प्रदान करने हेतु सर्वाधिक महत्वपूर्ण समाचार संकलित करते हैं।
इंटरनेट: इंटरनेट एक दोधारी तलवार है एवं आपको सही जानकारी प्राप्त करने हेतु इसे सही दिशा में घुमाना आवश्यक है। आज, लगभग प्रत्येक जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध है, होशियार रहें एवं साथ ही अपनी तैयारी के साथ संरेखित अपनी आवश्यकताओं के प्रति सतर्क रहें।
राज्य सभा टीवी (RSTV), योजना, कुरुक्षेत्र एवं डाउन टू अर्थ: ये आपके यूपीएससी करंट अफेयर्स की तैयारी के लिए कुछ सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्रोत हैं। ये स्रोत आपको आपकी विचारधारा निर्मित करने एवं आपके ज्ञान के क्षितिज को व्यापक बनाने में सहायता करेंगे जो यूपीएससी की तैयारी की आपकी संपूर्ण यात्रा में आपकी अत्यधिक सहायता करेंगे।
हमने उन स्रोतों पर चर्चा की है जिनका आपको यूपीएससी करंट अफेयर्स को कवर करने के लिए अनुसरण करना चाहिए। अब, हम इसे कवर करने के तरीके पर चर्चा करेंगे।
किसी भी समाचार को कवर करते समय केवल करेंट अफेयर्स ही नहीं, बल्कि मुद्दे का भी अध्ययन करें। उदाहरण के तौर पर, हाल ही में कैबिनेट ने बालिकाओं के विवाह की आयु बढ़ाकर 21 वर्ष करने का प्रस्ताव पारित किया है। इस करंट अफेयर्स को पढ़ते हुए भारत में बाल विवाह के मुद्दे के बारे में पढ़ें, ऐसा क्यों किया जाता है एवं भारत में यह कहाँ प्रचलित है? साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में भी पढ़ें। किसी भी करेंट अफेयर्स को कवर करने के लिए आप नीचे दिए गए नियम का पालन कर सकते हैं
सर्वप्रथम, पाठ्यक्रम ( सिलेबस) को अपने पास रखें एवं यूपीएससी के लिए करेंट अफेयर्स के महत्व पर निर्णय लें। उदाहरण के लिए, यूपीएससी सिविल सेवा में नियुक्ति एवं त्यागपत्र, खेल शायद ही पूछे जाते हैं (हां! हम जानते हैं कि यूपीएससी ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2021 में खेल पर आधारित प्रश्न पूछे हैं, किंतु आपको इन कुछ प्रश्नों की ओर अपना ध्यान नहीं लगाना चाहिए)।
दूसरा, कारण को जानिए। जानिए क्यों है खबरों में? समाचार को कवर करते समय, सभी W को कवर करें—क्या (व्हाट), कब (व्हेन), कहां (व्हेयर), कौन (हु) एवं कैसे (हाऊ)?
तीसरा, अपने उत्तर की पुष्टि करने हेतु महत्वपूर्ण रिपोर्ट, विषय से संबंधित तथ्यों का अध्ययन करें।
चौथा, विषय के पक्ष एवं विपक्ष दोनों के बारे में जानें। यह विषय के बारे में संतुलित दृष्टिकोण रखने में आपकी सहायता करेगा।
सर्वप्रथम, इसे सुधारने के लिए आवश्यक चरणों को लिख लें। कुछ सुझाव एवं आगे की राह के बारे में लिखें।
आपको महसूस हो सकता है कि यह प्रश्न-उत्तर का प्रारूप है और आप सही हैं। यह वास्तव में एक प्रश्नोत्तर प्रारूप है जो आपके समसामयिक मामलों को समग्र रूप से कवर करने में आपकी सहायता करेगा।
आपको वर्तमान मुद्दों को समझना चाहिए न कि तथ्यों को रट डालना चाहिए। यह आपके किसी उद्देश्य की पूर्ति नहीं करेगा।
एक मासिक पत्रिका पर ध्यान दें। बहुत सारे स्रोतों को कवर करने का प्रयास न करें।
पुनर्भ्यास: अनेक बार पुनर्भ्यास (रिवीजन) करने पर ध्यान दें। अपने स्रोत को सीमित रखें एवं उचित अंतराल में इसे पुनर्भ्यास करें।
नोट्स तैयार करना: करंट अफेयर्स को कवर करने के लिए नोट्स बनाना एक बहुत ही कुशल तरीका है। नोट्स को विषय-वार बनाएं ताकि आप अपने समसामयिक मामलों को व्यापक रूप से कवर कर सकें।
हम आपको यूपीएससी 2021 के लिए करेंट अफेयर्स प्रदान कर रहे हैं। आप इसे यहां देख सकते हैं या हमारी वेबसाइट www.adda247.com पर जा सकते हैं।
प्रश्न. यूपीएससी सिविल सेवा के लिए करेंट अफेयर्स की तैयारी हेतु आपको कितने महीने के करंट अफेयर्स को कवर करना चाहिए?
उत्तर. अधिमानतः, विगत प्रारंभिक परीक्षा के 12 महीने बाद। उदाहरण के लिए, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए, आपको सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के बाद भारत के करेंट अफेयर्स 2021 को कवर करना चाहिए।
प्रश्न. क्या एक वर्ष के यूपीएससी करंट अफेयर्स को कवर करने के लिए 1 महीना पर्याप्त है?
उत्तर. एक अनुभवी परीक्षार्थी के लिए, हाँ। एक फ्रेशर के लिए, हम जल्दी शुरू करने की सलाह देंगे।
प्रश्न. यूपीएससी करंट अफेयर्स को कवर करने के लिए सबसे अच्छा स्रोत क्या है?
उत्तर. आप किसी भी स्रोत का अनुसरण कर सकते हैं, बशर्ते आप जिस स्रोत को कवर कर रहे हैं वह इस मुद्दे से व्यापक रूप से निपट रहा हो। हम आपको यूपीएससी के लिए महत्वपूर्ण सभी महत्वपूर्ण मुद्दे प्रदान करते हैं। आप इन्हें एक बार चेक कर सकते हैं।
The Ganga is the longest river in India. The Ganga plays a very important role…
One of the main reasons why a large number of candidates participate in the PSC…
The Maharashtra Public Service Commission (MPSC) has already announced the MPSC Rajyaseva Exam Date for…
UPSC Calendar 2025 Out: The UPSC Calendar 2025 has been released by the Union Public…
Candidates preparing for the UPPSC Exam are advised to enhance their study strategy by utilizing…
The Bihar Public Service Commission (BPSC) annually conducts the Service Examination to fill various Group…