भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त भारत में एक संवैधानिक संस्था के प्रमुख प्राधिकारी हैं।
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त की सूची पाठ्यक्रम के सामान्य ज्ञान खंड में भारतीय राजव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त की सूची विभिन्न प्रतियोगी सरकारी परीक्षाओं जैसे एसएससी, बैंकिंग, इत्यादि में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है।
भारत के निर्वाचन आयोग की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त करते हैं। यह भारत में एक चुनाव संचालन निकाय है। यह केंद्र, राज्य विधानमंडल, राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव आयोजित करता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 में भारत के निर्वाचन आयोग की शक्तियाँ तथा कार्य सूचीबद्ध हैं। राष्ट्रपति मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करता है एवं केवल लोकसभा एवं राज्यसभा के दो तिहाई सदस्यों के द्वारा सम्मिलित रूप से हटाया जा सकता है।
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्तों की सूची
| |||
क्रम संख्या | भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) का नाम | मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) का कार्यकाल | |
नाम | से | तक | |
1 | सुकुमार सेन | 21 मार्च 1950 | 19 दिसंबर 1958 |
2 | के वी के सुंदरम | 20 दिसंबर 1958 | 30 सितंबर 1967 |
3 | एस पी सेन वर्मा | 1 अक्टूबर 1967 | 30 सितंबर 1972 |
4 | डॉ. नागेंद्र सिंह | 1 अक्टूबर 1972 | 6 फरवरी 1973 |
5 | टी. स्वामीनाथन | 7 फरवरी 1973 | 17 जून 1977 |
6 | एस एल शकधर | 18 जून 1977 | 17 जून 1982 |
7 | आर के त्रिवेदी | 18 जून 1982 | 31 दिसंबर 1985 |
8 | आर वी एस पेरी शास्त्री | 1 जनवरी 1986 | 25 नवंबर 1990 |
9 | वी एस रमादेवी | 26 नवंबर 1990 | 11 दिसंबर 1990 |
10. | टी एन शेषन | 12 दिसंबर 1990 | 11 दिसंबर 1996 |
1 1 | एम एस गिल | 12 दिसंबर 1996 | 13 जून 2001 |
12 | जे एम लिंगदोह | 14 जून 2001 | 7 फरवरी 2004 |
13 | टी एस कृष्णमूर्ति | 8 फरवरी 2004 | 15 मई 2005 |
14 | बी बी टंडन | 16 मई 2005 | 29 जून 2006 |
15 | एन गोपालस्वामी | 30 जून 2006 | 20 अप्रैल 2009 |
16 | नवीन चावला | 21 अप्रैल 2009 | 29 जुलाई 2010 |
17 | एस वाई कुरैशी | 30 जुलाई 2010 | 10 जून 2012 |
18 | वी एस संपत | 11 जून 2012 | 15 जनवरी 2015 |
19 | एच एस ब्रह्मा | 16 जनवरी 2015 | 18 अप्रैल 2015 |
20 | डॉ. नसीम जैदी | 19 अप्रैल 2015 | 5 जुलाई 2017 |
21 | अचल कुमार ज्योति | 6 जुलाई 2017 | 22 जनवरी 2018 |
22 | ओम प्रकाश रावत | 23 जनवरी 2018 | 1 दिसंबर 2018 |
23 | सुनील अरोड़ा | 2 दिसंबर 2018 | 12 अप्रैल 2021 |
24 | सुशील चंद्रा | 13 अप्रैल 2021 | 14 मई 2022 |
25 | राजीव कुमार | 15 मई 2022 | पदस्थ |
सुकुमार सेन भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त थे। उन्होंने 21 मार्च 1950 से 19 दिसंबर 1958 तक भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्य किया। 1950 से 2023 तक भारत के सभी मुख्य चुनाव आयुक्तों की पूरी सूची नीचे दी गई है।
प्र. भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?
उत्तर. भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे जिन्होंने 1950 से 2023 तक अपनी सेवाएं दी।
प्र. भारत की पहली महिला मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थी?
उत्तर. भारत की पहली महिला मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस रमादेवी थीं जिन्होंने 26 नवंबर 1990 से 11 दिसंबर 1990 तक सेवा की थी।
प्र. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
प्र. भारत के वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त कौन हैं?
उत्तर. राजीव कुमार भारत के 25 वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। राजीव कुमार ने मई 2022 में कार्यभार संभाला एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में सुशील चंद्र का स्थान लिया।
1st Chief Election Commissioner of India was Sukumar Sen who served from 1950 to 2023.
First women Chief Election Commissioner of India was V.S Ramadevi who served from 26th November 1990 to 11 December 1990.
Chief Election Commissioner of India is appointed by the President of India.
Rajiv Kumar is the 25th Chief Election Commissioner of India. Rajiv Kumar took the charge on May 2022 and succeeded Sushil Chandra as CEC.
Maharashtra Public Service Commission released the MPSC Syllabus for the 2024 examination which covers different…
The Ganga is the longest river in India. The Ganga plays a very important role…
One of the main reasons why a large number of candidates participate in the PSC…
The Maharashtra Public Service Commission (MPSC) has already announced the MPSC Rajyaseva Exam Date for…
UPSC Calendar 2025 Out: The UPSC Calendar 2025 has been released by the Union Public…
Candidates preparing for the UPPSC Exam are advised to enhance their study strategy by utilizing…