Categories: हिंदी

राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी)

राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी) – यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 2: भारतीय संविधान- वैधानिक, नियामक एवं विभिन्न अर्ध-न्यायिक निकाय।

राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (NFDB) चर्चा में क्यों है?

  • हाल ही में, राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड/NFDB) ने लेक्चर हॉल, एनएएससी कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में अपनी शासी निकाय की 9वीं  बैठक आयोजित की।

 

एनएफडीबी शासी निकाय की 9वीं बैठक- प्रमुख कार्यक्रम

  • बेस्ट प्रैक्टिस बुक: राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड द्वारा 75 वें स्वतंत्रता दिवस- आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के उपलक्ष्य में प्रकाशित “भारतीय मत्स्य पालन से सुपर सफलता की कहानियां” (सुपर सक्सेस स्टोरीज फ्रॉम फिशरीज) का विमोचन किया गया। इसके उद्देश्य हैं-
    • लघु स्तर के कृषि क्षेत्र द्वारा अपनाई जाने वाली तकनीकों, नवोन्मेषी विचारों का प्रसार तथा
    • संपूर्ण देश में एक वृहत्तर आबादी, सफल मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि पद्धतियों के लिए पहल  को प्रोत्साहन का विस्तार।
  • एक्वा बाजारऐप: इसे आईसीएआर-सीआईएफए द्वारा पीएमएमएसवाई के तहत एनएफडीबी के वित्त पोषण समर्थन के साथ विकसित किया गया है।
    • ऐप मत्स्य पालक किसानों एवं हितधारकों को मछली के बीज, चारा, दवाओं इत्यादि जैसे आदान के स्रोत  एवं मत्स्य संस्कृति हेतु आवश्यक सेवाओं के साथ-साथ किसानों को बिक्री के लिए टेबल आकार की मछली की सूची बनाने में सहायता प्रदान करेगा।
    • यह एक बाजार स्थल है जो जलीय कृषि क्षेत्र में सम्मिलित विभिन्न हितधारकों को जोड़ता है।

 

राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी)

  • राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड के बारे में: राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड/एनएफडीबी) की स्थापना 2006 में देश में मत्स्य उत्पादन तथा उत्पादकता में वृद्धि करने एवं एकीकृत  तथा समग्र रीति से मत्स्य पालन विकास के समन्वय हेतु की गई थी।
  • मूल मंत्रालय: एनएफडीबी को मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक स्वायत्त संगठन के रूप में स्थापित किया गया था।
  • मिशन: राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी) निम्नलिखित मिशनों के साथ कार्य करता है-
    • मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के माध्यम से मात्स्यिकी क्षेत्र का समग्र विकास;
    • बढ़ती जनसंख्या के लिए पौष्टिक प्रोटीन की पूर्ति करना;
    • देश में स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, निर्यात, रोजगार एवं पर्यटन में सुधार के अतिरिक्त देश की समग्र अर्थव्यवस्था में गति लाना।
  • मुख्य कार्य: राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (NFDB) के निम्नलिखित प्रमुख कार्य हैं-
    • मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि (उत्पादन, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन एवं विपणन) पर ध्यान केंद्रित करना।
    • प्राकृतिक जलीय संसाधनों का सतत प्रबंधन एवं संरक्षण प्राप्त करना।
    • मात्स्यिकी से उत्पादन एवं उत्पादकता को इष्टतम बनाने के लिए शोध एवं विकास के आधुनिक उपकरणों को लागू करना।
    • प्रभावी मात्स्यिकी प्रबंधन तथा इष्टतम उपयोग के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचा तंत्र प्रदान करना।
    • मात्स्यिकी क्षेत्र में महिलाओं को प्रशिक्षण एवं सशक्तिकरण तथा पर्याप्त रोजगार सृजित करना।
    • खाद्य एवं पोषण सुरक्षा की दिशा में मछली के योगदान में वृद्धि करना।

राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी) – प्रमुख उद्देश्य

  • ध्यान केंद्रित करने एवं पेशेवर प्रबंधन के लिए मत्स्य पालन तथा जलीय कृषि से संबंधित गतिविधियों को लाना।
  • केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा संचालित किए गए मत्स्य पालन से संबंधित गतिविधियों का समन्वय करना एवं राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की सरकारों के साथ समन्वय करना।
  • मत्स्यन  एवं मत्स्य पालन के उत्पादों के उत्पादन, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन एवं विपणन में सुधार करना।
  • मत्स्य भंडार सहित प्राकृतिक जलीय संसाधनों के सतत प्रबंधन एवं संरक्षण को प्राप्त करना।
  • मत्स्य पालन से उत्पादन तथा उत्पादकता को अनुकूलित करने हेतु जैव प्रौद्योगिकी सहित शोध एवं विकास के आधुनिक उपकरणों को लागू करना।
  • मत्स्य पालन के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचा तंत्र प्रदान करना एवं उनका प्रभावी प्रबंधन तथा इष्टतम उपयोग सुनिश्चित करना।
  • पर्याप्त रोजगार सृजित करना।
  • मत्स्य पालन क्षेत्र में महिलाओं को प्रशिक्षित करना एवं सशक्त बनाना।
  • खाद्य एवं पोषण सुरक्षा में मछली के योगदान में वृद्धि करना।

 

मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र के लिए राष्ट्रीय कार्रवाई (नमस्ते) योजना प्रशासनिक सुधारों पर क्षेत्रीय सम्मेलन 2022 उड़ान योजना- विगत पांच वर्षों में प्रदर्शन पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (टीकेडीएल)
संपादकीय विश्लेषण- मूविंग पॉलिसी अवे  फ्रॉम पापुलेशन कंट्रोल आवश्यक वस्तु अधिनियम संपादकीय विश्लेषण- द कमिंग 75 इयर्स मंथन प्लेटफॉर्म विमोचित
पालन ​​1000 राष्ट्रीय अभियान एवं पेरेंटिंग ऐप इथेनॉल सम्मिश्रण को समझना बाल आधार पहल संपादकीय विश्लेषण- ए ट्रिस्ट विद द पास्ट
manish

Recent Posts

UPSC CMS Admit Card 2024 Out, Get Link to Download Hall Ticket

The Union Public Service Commission (UPSC) has finally announced the UPSC CMS Admit Card 2024…

31 mins ago

TSPSC Group 1 Results 2024 Soon Release at tspsc.gov.in

The Telangana State Public Service Commission (TSPSC) is set to announce the TSPSC Group 1…

34 mins ago

Census of India 2011, Importance, Data, and Get PDF Link

Census of India 2011— The 15th Indian Census, conducted in 2011, comprised two main phases: house…

18 hours ago

UPSC CMS Eligibility Criteria 2024, Qualification and Age Limit

Union Public Service Commission released the UPSC CMS Notification 2024 on 10th April 2024 on…

18 hours ago

UPSC Mains Exam Date 2024 Out, Check UPSC CSE Exam

The highly reputed exam of India "UPSC" is conducted  every year to recruit for the…

18 hours ago

UPSC Mains DAF 2024 Out, Check Mains DAF Online Form Link

UPSC Mains DAF 2024 Out: The Union Public Service Commission (UPSC) has issued the Detailed…

19 hours ago