Categories: हिंदी

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) 2023

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव: राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल) एक महत्वपूर्ण आयोजन है जो भारत में विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के योगदान के बारे में जागरूकता का प्रसार करता है। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 2- मानव विकास एवं जनसांख्यिकीय लाभांश का उपयोग करने हेतु विभिन्न नीतियां एवं कार्यक्रम) के लिए भी राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2023 महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव चर्चा में क्यों है?

हाल ही में, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने संसद के सेंट्रल हॉल, नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल/एनवाईपीएफ) के चौथे संस्करण के समापन समारोह को संबोधित किया।

4था राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2023

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2023 का चौथा संस्करण “एक बेहतर कल के लिए विचार: विश्व के लिए भारत” (आइडियाज फॉर ए बेटर टुमारो: इंडिया फॉर द वर्ल्ड) थीम के साथ विमोचित किया गया था।

  • 25 से 29 जनवरी 2023 तक जिला युवा संसद का आयोजन किया गया। देशभर के 150 स्थानों पर सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 748 जिलों के 2.01 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया।
  • जिला युवा संसद (डिस्ट्रिक्ट यूथ पार्लियामेंट/DYP) के प्रथम एवं द्वितीय स्थान धारकों ने 3 से 7 फरवरी, 2023 तक राज्य युवा संसद महोत्सव में भाग लिया।

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के विजेता

कुल 85 लोगों ने राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2023 जीता। राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के 85 राष्ट्रीय विजेताओं में से 61 बालिकाएं हैं।

  • प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष बोलने का अवसर प्राप्त हुआ, जिन्होंने इस अवसर पर युवाओं के साथ बातचीत भी की।
  • महोत्सव के तीन राष्ट्रीय विजेताओं ने कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त किए।

राष्ट्रीय विकास में युवाओं की भूमिका

  • विगत वर्ष हरियाणा में हुए खेलो इंडिया गेम्स में जो 12 राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे उनमें से 11 लड़कियों ने तोड़े।
  • इसी तरह मध्य प्रदेश में जो 25 राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे उनमें से 19 लड़कियों के नाम हैं।
  • स्टार्टअप्स में युवाओं का योगदान भी अतुलनीय है। भारत में 90000 से अधिक स्टार्ट-अप हैं जिनमें से 107 यूनिकॉर्न हैं।
  • भारत को विश्व के शीर्ष 3 स्टार्ट-अप राष्ट्रों में शामिल होने का गौरव प्राप्त है।

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव क्या है?

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 31 दिसंबर, 2017 को अपने मन की बात संबोधन में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए विचार पर आधारित है। राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) का आयोजन युवाओं की आवाज सुनने के लिए किया जाता है, जो आने वाले वर्षों में सार्वजनिक सेवाओं सहित विभिन्न करियर में शामिल होंगे।

विगत राष्ट्रीय युवा संसद समारोह

अब तक, भारत में राष्ट्रीय युवा संसद समारोह के कुल चार संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं (एनवाईपीएफ 2023 सहित)। इन युवा संसद उत्सवों के बारे में संक्षिप्त विवरण नीचे दिया गया है-

  • पहला राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव: यह 12 जनवरी से 27 फरवरी, 2019 तक आयोजित किया गया था।
    • राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 की थीम: राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के पहले संस्करण  की थीम “नए भारत की आवाज़ बनें एवं समाधान खोजें तथा नीति में योगदान करें” (बी द वॉइस ऑफ न्यू इंडिया एंड फाइंड सॉल्यूशंस एंड कंट्रीब्यूट टू द पॉलिसी) थी।
    • कार्यक्रम में कुल 88,000 युवाओं ने भाग लिया।
  • राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव का दूसरा संस्करण:यह 23 दिसंबर, 2020 से 12 जनवरी, 2021 तक  आभासी रूप में (वर्चुअल मोड) के माध्यम से आयोजित किया गया था।
    • राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2020 थीम: इसकी थीम “युवाः उत्साह नए भारत का” थी।
    • इसे देश भर के 23 लाख से अधिक युवाओं एवं हितधारकों ने जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर देखा।
  • तीसरा राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2022: यह संसद के सेंट्रल हॉल, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
    • थीम: राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2022 के तीसरे संस्करण का आयोजन “नए भारत की आवाज बनें एवं समाधान खोजें तथा नीति में योगदान करें” (बी द वॉइस ऑफ न्यू इंडिया एंड फाइंड सॉल्यूशंस एंड कंट्रीब्यूट टू द पॉलिसी) थीम के साथ आयोजित किया गया।
    • भागीदारी: राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 में 2.44 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

  1. राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव क्या है?

उत्तर. राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल/एनवाईपीएफ) का आयोजन युवाओं की आवाज सुनने के लिए किया जाता है, जो आने वाले वर्षों में सार्वजनिक सेवाओं सहित विभिन्न करियर में शामिल होंगे।

  1. प्रथम राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव का आयोजन कब किया गया था?

उत्तर. पहला राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 12 जनवरी से 27 फरवरी, 2019 तक आयोजित किया गया था।

  1. चौथे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव की थीम क्या है?

उत्तर. चौथे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2023 का आयोजन “एक बेहतर कल के लिए विचार: विश्व के लिए भारत” (आइडियाज फॉर ए बेटर टुमारो: इंडिया फॉर द वर्ल्ड) थीम पर किया गया था।

  1. राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (NYPF) का आयोजन कहाँ किया जाता है?

उत्तर. राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) संसद के सेंट्रल हॉल, नई दिल्ली में आयोजित किया जाता है।

FAQs

What is National Youth Parliament Festival?

The National Youth Parliament Festival (NYPF) is organized to hear the voice of the youth, who will join various careers in the coming years, including public services.

When was the first National Youth Parliament Festival organized?

First National Youth Parliament Festival was organized from 12th January to 27th February, 2019.

What is the 4th National Youth Parliament Festival theme?

The 4th National Youth Parliament Festival 2023 was organized on the theme “Ideas for a Better tomorrow: India for the World”.

Where is the National Youth Parliament Festival (NYPF) organized?

National Youth Parliament Festival (NYPF) is organized in the Central Hall of Parliament, New Delhi.

manish

Recent Posts

Census of India 2011, Importance, Data, and Get PDF Link

Census of India 2011— The 15th Indian Census, conducted in 2011, comprised two main phases: house…

38 mins ago

UPSC CMS Eligibility Criteria 2024, Qualification and Age Limit

Union Public Service Commission released the UPSC CMS Notification 2024 on 10th April 2024 on…

1 hour ago

UPSC Mains Exam Date 2024 Out, Check UPSC CSE Exam

The highly reputed exam of India "UPSC" is conducted  every year to recruit for the…

1 hour ago

UPSC Mains DAF 2024 Out, Check Mains DAF Online Form Link

UPSC Mains DAF 2024 Out: The Union Public Service Commission (UPSC) has issued the Detailed…

2 hours ago

UKPSC Syllabus 2024 and Exam Pattern PDF for Prelims and Mains

The Uttarakhand Public Service Commission (UKPSC) has released the latest UKPSC Syllabus for Preliminary and…

2 hours ago

UPSC CMS Previous Year Question Papers, Download PDF

The Union Public Service Commission (UPSC) released the notification for the UPSC Combined Medical Services…

3 hours ago