Categories: हिंदी

भारतीय नौसेना का ट्रॉपेक्स 2023 युद्ध अभ्यास संपन्न

ट्रोपेक्स 2023: युद्धाभ्यास TROPEX 2023 भारतीय नौसेना का एक सैन्य अभ्यास है। ट्रॉपेक्स 2023 यूपीएससी  प्रारंभिक परीक्षा 2023 एवं यूपीएससी मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 3- भारत एवं भारतीय क्षेत्र की आंतरिक सुरक्षा) के लिए भी महत्वपूर्ण है।

ट्रोपेक्स 2023 चर्चा में क्यों है?

भारतीय नौसेना का प्रमुख कार्रवाई स्तर का युद्ध अभ्यास TROPEX 2023 इस सप्ताह अरब सागर में संपन्न हुआ। अंतिम संयुक्त चरण के भाग के रूप में, माननीय रक्षा मंत्री ने 06 मार्च 23 को नए कमीशन किए गए स्वदेशी विमान वाहक विक्रांत पर समुद्र में एक दिन व्यतीत किया। माननीय रक्षा मंत्री ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल में सबसे आगे रहने तथा ‘युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय, एकजुट एवं भविष्य अभेद्य’ के लिए आत्मनिर्भरता के मार्ग का लाभ उठाने के लिए भारतीय नौसेना की सराहना की।

युद्ध अभ्यास ट्रोपेक्स 2023

भारतीय नौसेना का अभ्यास TROPEX 2023 नवंबर 2022 से मार्च 2023 तक चार माह की अवधि में हिंद महासागर क्षेत्र (इंडियन ओशन रीजन/IOR) के विस्तार में आयोजित किया गया। समग्र TROPEX अभ्यास निर्माण में तटीय रक्षा युद्धाभ्यास सी विजिल एवं उभयचर युद्धाभ्यास AMPHEX शामिल थे। साथ में, इन युद्ध अभ्यासों में भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना एवं तटरक्षक बल की महत्वपूर्ण भागीदारी भी देखी गई।

  • युद्धाभ्यास ट्रोपेक्स के बारे में: युद्धाभ्यास TROPEX 2023 भारत के विभिन्न सैन्य संगठनों के  मध्य द्विवार्षिक रूप से आयोजित कार्रवाई स्तर का एक युद्धाभ्यास है।
  • ऑपरेशन थियेटर: TROPEX 2023 ऑपरेशन थिएटर अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी सहित हिंद महासागर में स्थित है।
    • युद्धाभ्यास के संचालन का युद्ध क्षेत्र उत्तर से दक्षिण तक लगभग 4300 एनएम तक 35 डिग्री दक्षिण अक्षांश तक एवं पश्चिम में फारस की खाड़ी से पूर्व में उत्तर ऑस्ट्रेलिया तट तक 5000 एनएम तक फैला हुआ है, जो 21 मिलियन वर्ग समुद्री मील के क्षेत्र में फैला हुआ है।
  • भागीदारी: ट्रॉपेक्स 2023 युद्धाभ्यास में न केवल सभी भारतीय नौसेना की इकाइयों बल्कि भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना एवं तटरक्षक संपत्तियों की भी भागीदारी देखी गई।
    • ट्रॉपेक्स 23 में लगभग 70 भारतीय नौसेना के जहाजों, छह पनडुब्बियों एवं 75 से अधिक विमानों की भागीदारी देखी गई।
  • अवधि/समय अवधि: ट्रोपेक्स 23 नवंबर 2022 से मार्च 2023 तक तीन माह की अवधि में आयोजित किया गया था।

ट्रोपेक्स 2023 का महत्व

ट्रोपेक्स युद्धाभ्यास एक बहु-खतरे वाले वातावरण में कार्यवाही करने के लिए भारतीय नौसेना के संयुक्त बेड़े की युद्ध तत्परता का परीक्षण करने का अवसर प्रदान करता है। समुद्री ट्रोपेक्स युद्धाभ्यास भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना एवं तटरक्षक बल के साथ कार्रवाई स्तर की अंतःक्रिया की सुविधा भी प्रदान करता है, जो एक जटिल वातावरण में अंतर एवं संयुक्त कार्रवाई को और मजबूत करेगा।

ट्रोपेक्स 2023 के संदर्भ में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

  1. ट्रोपेक्स 2023 युद्धाभ्यास क्या है?

उत्तर. TROPEX 2023 युद्ध अभ्यास भारत के विभिन्न सैन्य संगठनों के मध्य द्विवार्षिक रूप से आयोजित एक कार्रवाई स्तर का अभ्यास है।

  1. ट्रोपेक्स अभ्यास का आयोजन कौन करता है?

उत्तर. ट्रॉपेक्स युद्धाभ्यास भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित किया जाता है।

  1. ट्रोपेक्स 23 युद्ध अभ्यास में किन-किन लोगों ने भाग लिया?

उत्तर. ट्रॉपेक्स 2023 अभ्यास में न केवल भारतीय नौसेना की समस्त इकाइयों बल्कि भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और तटरक्षक परिसंपत्तियों की भी भागीदारी देखी गई।

 

FAQs

What is Exercise TROPEX 2023?

Exercise TROPEX 2023 is an operational level exercise conducted biennially among various military organizations of India.

Who conducts the TROPEX Exercise?

TROPEX Exercise is conducted by the Indian Navy.

Who all participated in the TROPEX 23 exercise?

TROPEX 2023 Exercise witnesses participation not only by all Indian Navy units but also of Indian Army, Indian Air Force and Coast Guard assets.

manish

Recent Posts

Federalism In Indian Polity UPSC, Federal Features of Indian Constitution

Federalism in India means that power is shared between the central government and individual states.…

6 hours ago

UPSC Mains Syllabus 2024, Check out Topic wise Syllabus PDF

UPSC Mains Syllabus is a crucial part of the Civil Services examination because it covers…

13 hours ago

UKPSC Admit Card 2024 Out, Get Link to Download PDF

The UKPSC Admit Card 2024 has been declared by Uttarakhand Public Service Commission (UKPSC) on the official…

14 hours ago

What is IAS Salary 2024, Grade Pay, and Salary Structure

Being an IAS officer involves significant responsibility, accompanied by a favorable salary package. IAS officers…

15 hours ago

UPSC Mains Exam Date 2024 Out, Check UPSC CSE Exam

The highly reputed exam of India "UPSC" is conducted  every year to recruit for the…

15 hours ago

UPPSC Salary 2024, Check PCS In Hand Salary, Allowance and Perks

The Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC) conducts the UPPSC Exam annually. UPPSC Salary 2024…

18 hours ago