UPPSC PCS Mains 2022 Exam Date sheet released
हाल ही में, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 हेतु परीक्षा तिथियों की घोषणा की। यूपीपीएससी पीएससी मुख्य परीक्षा 2022, 23 मार्च 2022 से 27 मार्च 2022 के मध्य आयोजित होनी निर्धारित है।
इससे पहले, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषणा की थी कि वह उत्तर प्रदेश के तीन जिलों- लखनऊ, गाजियाबाद एवं प्रयागराज में 28 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 तक यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2022 आयोजित करेगा। बाद में, यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2021 की परीक्षा में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के के प्रसार के कारण विलंब हुआ।
यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 परीक्षा 23 मार्च 2022 से 27 मार्च 2022 के मध्य तीन जिलों- लखनऊ, गाजियाबाद एवं प्रयागराज में आयोजित की जानी है।
यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2022, परीक्षा का प्रथम सत्र प्रातः 09:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा जबकि द्वितीय सत्र अपराह्न 02:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। विस्तृत यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 की विस्तृत तिथि सारणी का उल्लेख नीचे किया गया है-
परीक्षा तिथियां | प्रथम सत्र (9:30- 12:30) एवं विषय | द्वितीय सत्र (02: 00-05:00) एवं विषय |
23/03/2022 | सामान्य हिंदी | |
24/03/2022 | सामान्य अध्ययन- I | सामान्य अध्ययन- II |
25/03/2022 | सामान्य अध्ययन- III | सामान्य अध्ययन- IV |
27/03/2022 | वैकल्पिक विषय- I | वैकल्पिक विषय पेपर- II |
यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 की परीक्षा 24 अक्टूबर 2021 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 1 दिसंबर 2021 को यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित किए थे।
यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 के परीक्षा तिथि की आधिकारिक अधिसूचना
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सामान्य तथा कोविड -19 / ओमिक्रोन-विशिष्ट दिशा निर्देश जारी किए। इनमें से कुछ सामान्य तथा ओमिक्रोन विशिष्ट दिशानिर्देशों का उल्लेख नीचे किया गया है।
यूपीपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक दिशानिर्देश डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
The Union Public Service Commission (UPSC) has officially released the exam date for the EPFO…
UPSC EPFO PA Answer Key 2024: The UPSC EPFO Personal Assistant Exam has been conducted…
The Telangana State Public Service Commission (TSPSC) will soon release the TSPSC Group 1 Cut…
TSPSC Group 1 Results 2024 Out: The Telangana State Public Service Commission (TSPSC) has released…
The BPSC Exam Notification 2024 is expected to be released soon on the BPSC official…
The UPPSC RO ARO Exam Date 2024 for prelims has been announced by the Uttar…