बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे देश भर के युवाओं के लिए बड़ी अपडेट है।बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से अभी 1.70 लाख पदों पर भर्ती निकाली गयी थी जो अब तक की सबसे बड़ी टीचर भर्ती थी।BPSC की ओर इस इस भर्ती के लिए 1 से 5वीं, 9वीं और 10वीं तथा 11वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चुका है।
जो विद्यार्थी/अभ्यर्थी इस भर्ती में चयनित नहीं हो पाएंगे उनके लिए एक और बड़ी भर्ती में शामिल होने का मौका रहेगा।बीपीएससी की ओर से जल्द ही फिर से 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।BPSC की ओर से इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन पहले अक्टूबर 2023 माह में जारी किया जाना था लेकिन अभी तक पिछली भर्ती का रिजल्ट पूर्ण रूप से जारी न होने चलते अभी तक भर्ती विज्ञापन जारी नहीं किया जा सका है। ऐसा अनुमान है कि अब नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन नवंबर माह में जारी किया जा सकता है।विज्ञापन जारी होने के साथ ही भर्ती के लिए आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया जायेगा, जिसके बाद अभ्यर्थी तय तिथियों में आवेदन करके इस भर्ती में भाग ले सकेंगे।
BPSC की ओर से यह भर्ती 1 लाख से अधिक पदों पर निकाली जा सकती है।रिपोर्ट्स के अनुसार 6वीं से 8वीं कक्षा तक के लिए 52 हजार टीचर के पदों पर भर्ती निकाली जा सकती है वहीं 9वीं से 12वीं तक के लिए 50 हजार पदों पर भर्ती निकाले जाने का अनुमान है।हालांकि बीपीएससी की ओर से अभी तक इस भर्ती से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है।अभ्यर्थी इस भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए समय-समय पर Official website i.e. bpsc.bih.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
Organization | Bihar Public Service Commission- BPSC |
Article Name | BPSC 8th Phase Teacher Vacancy 2023 |
No. of vacancy | 1,00,000+ posts (Tentative) |
Vacancy name | BPSC बिहार शिक्षक नयी भर्ती 2023
|
Category | बिहार शिक्षक नयी भर्ती
|
Bihar Teacher New Vacancy 2023 2.0 Notification | (SCERT) September or October 2023 |
Application start date: | Will Update Soon |
Application last date: | Will Update Soon |
Qualification type | Graduate/Post-Graduate- Government Jobs |
Official website |
अयाची- Ayachi BPSC बिहार शिक्षक भर्ती Music 2.0 (PGT, Class- 11th & 12th) Final Selection Batch 2023 | Online Live Classes by Adda 247 | BIHAR MAHA PACK | |
---|---|---|
Live Classes | 400+ Hours | 6000+ Hours |
Ebook | ||
Test Series | ||
Recorded Videos | 400+ Hours | 6000+ Hours |
Learn More, Save More, get a Mahapack | View Course | Explore Now |